अधिक मूल्य पर बेची जा रही है शराब, कार्रवाई की मांग
पिपरा. प्रखंड क्षेत्र में अनुज्ञप्ति धारी शराब दुकानदारों द्वारा ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक की वसूली की जा रही है. प्रखंड के दुबियाही पंचायत निवासी जय नारायण मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर इन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया है. दिये आवेदन में बताया गया है कि रविवार की रात्रि बाजार […]
पिपरा. प्रखंड क्षेत्र में अनुज्ञप्ति धारी शराब दुकानदारों द्वारा ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक की वसूली की जा रही है. प्रखंड के दुबियाही पंचायत निवासी जय नारायण मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर इन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया है. दिये आवेदन में बताया गया है कि रविवार की रात्रि बाजार स्थित विदेशी शराब की दुकान संख्या 01 से एक बोतल बीयर खरीदा. उक्त बीयर के बोतल पर 89 रुपये कीमत अंकित था. जबकि दुकानदार द्वारा 120 रुपये लिया गया. उन्होंने बताया है कि इस बाबत विरोध जताने पर दुकानदार द्वारा कहा गया कि कीमत 120 रुपये ही लगेगी, जिसे शिकायत करनी हो कर सकते हैं.आवेदक ने शराब विक्रेताओं की इस मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










