भूदान की बैठक में भूमि पर दखल दिलाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में भूदान यज्ञ कमेटी की बैठक स्वराज सभा के प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण साह की अध्यक्षता में हुई. कोसी प्रमंडलीय भूदान यज्ञ कमेटी प्रभारी सह जिलाध्यक्ष सर्वोदय मंडल अवध नारायण यादव की उपस्थिति में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दखल दिहानी ऑपरेशन के तहत त्रिवेणीगंज […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में भूदान यज्ञ कमेटी की बैठक स्वराज सभा के प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण साह की अध्यक्षता में हुई. कोसी प्रमंडलीय भूदान यज्ञ कमेटी प्रभारी सह जिलाध्यक्ष सर्वोदय मंडल अवध नारायण यादव की उपस्थिति में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दखल दिहानी ऑपरेशन के तहत त्रिवेणीगंज अंचल स्थित शिविर में बरती गयी अनियमितता में सुधार लाया जाय.

भूदान यज्ञ कमेटी द्वारा निर्गत परचा धारियों को अविलंब भूमि पर दखल दिलायी जाय. दखल दिहानी वाद संख्या 68/15-16, 63/15-16,501/15-16 में आवश्यक कार्रवाई की जाय. भूदान यज्ञ कमेटी द्वारा वितरित परचा धारियों की संपुष्टि के आधार पर दाखिल खारिज कर दखल दिहानी की गारंटी दी जाय.

मौजा कुशहा थाना नंबर 289 कांड संख्या 309/66-67 का दाखिल खारिज कर दखल दिलायी जाय. बैठक के बाद प्रतिनिधि मंडल द्वारा पांच सूत्री समस्याओं का मांग पत्र भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रभात चंद्र को सौंपा गया. प्रतिनिधि मंडल में सचिव ब्रह्मदेव यादव, कपिलदेव रजक, राजा राम मुखिया, काशी मुखिया आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन