तालीम ही परिवार की तरक्की का माध्यम : अनिसउर रहमान
फोटो-03,04कैप्सन- संबोधित करते मौलाना काशमी व उपस्थित धर्मावलंबीप्रतिनिधि,सुपौलईदगाह परिसर में मंगलवार की रात तालिमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन इमारत-ए-सरिया के नाजीम मौलाना अनिसउर्रहमान काशमी की अध्यक्षता में हुआ. श्री काशमी ने कहा कि अच्छी तालीम ही किसी भी परिवार की तरक्की का माध्यम बन सकती है. इसलिए अभिभावकों को बच्चों के बीच पढ़ने व पढ़ाने […]
फोटो-03,04कैप्सन- संबोधित करते मौलाना काशमी व उपस्थित धर्मावलंबीप्रतिनिधि,सुपौलईदगाह परिसर में मंगलवार की रात तालिमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन इमारत-ए-सरिया के नाजीम मौलाना अनिसउर्रहमान काशमी की अध्यक्षता में हुआ. श्री काशमी ने कहा कि अच्छी तालीम ही किसी भी परिवार की तरक्की का माध्यम बन सकती है. इसलिए अभिभावकों को बच्चों के बीच पढ़ने व पढ़ाने का माहौल बनाना होगा. बच्चों के साथ ही बच्चियों को भी बेहतर तालीम देने की आवश्यकता है. उन्होंने इसके लिए इलाके में स्कूलों व शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ाने व लोगों से इसके लिए जमीन दान देने का भी आह्वान किया.सफी हजरत मौलाना काशमी साहब मुजफ्फरपुरी ने कहा कि इनसान को केवल अल्लाह से डरना चाहिए और बुराइयों से बचना चाहिए. जामिया रहमानी मुंगेर के मौलाना सगीर ने कहा कि तालीम के सिलसिले में जितनी जिम्मेवारी मर्दों की है, उतनी औरतों की भी है. इमारत-ए-सरिया के नायब नाजीम मुफ्ती मो सनाउल्लाह हौदा काशमी व सईदउर्रहमान काशमी ने लोगों से इनसानियत के पैगाम को प्रचारित व प्रसारित करने की अपील की. मदरसा बोर्ड के इंस्पेक्टर डॉ नुरुल इसलाम ने मदरसा की तरक्की के लिए लोगों से आवश्यक कदम उठाने की अपील की. मो नुरुल्लाह काशमी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया. धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता मो अबू जफर ने किया. मौके पर आयोजन समिति सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में मुसलिम धर्मावलंबी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










