शिक्षक नियोजन : छातापुर में 1459 फर्जी अभ्यर्थी चिन्हित

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौल शिक्षक नियोजन के तहत टीइटी प्रमाण पत्रों की जारी जांच के क्रम में जिले के छातापुर प्रखंड ने सभी प्रखंडों को पीछे छोड़ दिया और अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गये.जांच के दौरान प्राप्त फर्जी अभ्यर्थियों की संख्या ने सभी को हैरत में डाल दिया है.यहां कुल 1459 फर्जी टीइटी प्रमाणपत्र […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौल शिक्षक नियोजन के तहत टीइटी प्रमाण पत्रों की जारी जांच के क्रम में जिले के छातापुर प्रखंड ने सभी प्रखंडों को पीछे छोड़ दिया और अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गये.जांच के दौरान प्राप्त फर्जी अभ्यर्थियों की संख्या ने सभी को हैरत में डाल दिया है.यहां कुल 1459 फर्जी टीइटी प्रमाणपत्र धारी अभ्यर्थियों की शिनाख्त हुईहै. छातापुर प्रखंड में शिक्षक नियोेजन के लिए प्रकाशित अंतिम मेधा सूची में शामिल कुल 3697 आवेदनों की जांच की गयी.जिसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आये हैं.जिला शिक्षा कार्यालय में शिक्षक नियोजन के लिए चल रहे जांच कार्य का जायजा सोमवार को उप विकास आयुक्त हरिहर प्रसाद ने लिया. मालूम हो कि जिले के 11 में से किसनपुर को छोड़ कर सभी प्रखंडों में जांच का कार्य पूर्ण कर लिया गया है.किसनपुर प्रखंड के जांच अधिकारी सह बीइओ मणि कुमारी की लापरवाही एवं अकर्मण्यता के कारण जांच का कार्य पूरा नहीं हो पाया है. जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार छातापुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिक्षक नियोजन की जांच के बाद बलुआ में 41, ग्वालपाड़ा में 65, घीवहा में 02, लालगंज में 47, झखाड़गढ़ में 31, डहरिया में 67, उधमपुर में 25, चुन्नी में 24, कटहारा में 37, सोहटा में 51, भीमपुर में 38, माधोपुर में 25, रामपुर में 92, राजेश्वरी पूर्व में 84, राजेश्वरी पश्चिम में 136, लक्ष्मीपुर खुंटी में 90, मधुबनी में 120, चरणै में 96, जीवछपुर में 143, लक्षमिनियां में 107, छातापुर में 48, ठुठी में 49, मोहम्मदगंज में 41 फर्जी टीइटी धारी अभ्यर्थियों की पहचान हुई है. संबंधित नियोजन इकाई को फर्जी टीइटी अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. मो जाहिद हुसैन, डीइओ, सुपौल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन