जीआरपी पटना ने कप पर जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : सदर प्रखंड अंतर्गत तेजेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ा मैदान पर दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दश महाविद्या चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जीआरपी पटना की टीम ने आर्मी ब्वायज दानापुर को 2-1 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले के प्रथम हाफ में आर्मी ब्वायज […]

विज्ञापन

सुपौल : सदर प्रखंड अंतर्गत तेजेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ा मैदान पर दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दश महाविद्या चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जीआरपी पटना की टीम ने आर्मी ब्वायज दानापुर को 2-1 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले के प्रथम हाफ में आर्मी ब्वायज दानापुर के जर्सी नंबर 07 शशि कांत चौहान ने 24 वें मिनट में गोल दाग कर टीम के लिए बढ़त हासिल कर ली. दूसरे हाफ में जीआरपी पटना के इलियास किस्को ने 35 वें मिनट में गोल दाग कर बराबरी कर लिया.

इसके बाद 69 वें मिनट में गौतम कुमार ने शानदार गोल कर टीम को जीत दिला दी. मैन ऑफ द मैच जीआरपी पटना के गौतम कुमार रहे. मैन ऑफ द सीरीज आर्मी ब्वायज के गुलशन कुमार रहे. विजेता टीम को डीएम एलपी चौहान एवं उप विजेता टीम को एसपी पंकज कुमार राज ने कप दिया.

मौके पर पंचायत क्षेत्र के दिवंगत खिलाडि़यों की पत्नियों को मुख्य अतिथि ने शॉल व बुके देकर सम्मानित किया. समापन समारोह में बिहार फुटबॉल संघ के सचिव मो इम्तियाज अली भी थे. इस अवसर पर संघ के संयुक्त सचिव नीरज कुमार सिंह, राम विलास कामत, अध्यक्ष राधा कांत झा, सचिव नंद लाल सिंह, संयोजक सुनील कुमार यादव, डॉ शांति भूषण, सुरेश्वर सिंह, प्रतापेंद्र सिंह, पंकज प्रताप सिंह, सुमन सिंह, सर्वेश झा, अभय शंकर झा, आनंद अप्पू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन