प्रखंड मुख्यालयों पर कांग्रेस का धरना आज
प्रतिनिधि, सुपौल केंद्र सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण अध्यादेश एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर सोमवार को आयोजित धरना की सफलता को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव ने किया.इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक पवन कुमार यादव भी उपस्थित […]
प्रतिनिधि, सुपौल केंद्र सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण अध्यादेश एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर सोमवार को आयोजित धरना की सफलता को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव ने किया.इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक पवन कुमार यादव भी उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में आयोजित धरना के माध्यम से खाद्य सुरक्षा अधिनियम को शत प्रतिशत लागू करने, स्थानीय समस्याओं के समाधान, केंद्रीय योजना मद में कटौती के विरोध में आवाज बुलंद किया जायेगा.उन्होंने कहा कि धरना कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी प्रखंडों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.श्री यादव ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से पर्यवेक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर धरना को सफल बनाने की अपील की. पर्यवेक्षक श्री यादव ने कहा कि धरना के माध्यम से हम केंद्र सरकार की किसान व जन विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे.इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग आवश्यक है.बैठक में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार झा, नरेश कुमार मिश्र, लक्ष्मण झा, शंभू प्रसाद सिंह, शमशेर आलम, अभय तिवारी, मो बदरूद्दीन, रामजी सादा, शशि प्रसाद मंडल, सूर्य नारायण मेहता, गुंजन देवी, जितेंद्र यादव, प्रो रमेश यादव, पीतांबर पाठक, कृष्ण मोहन झा, विजय कुमार वर्मा, डॉ कमाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










