नीतीश राज में युवाओं का भविष्य संकट में: कुशवाहा
सुपौल : पटना में आयोजित रैली को सफल बनाने को लेकर जिला युवा लोक समता पार्टी की बैठक रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में हुई. जिलाध्यक्ष अविनाश सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 05 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा आहूत किसान- नौजवान महा रैली को सफल बनाने […]
सुपौल : पटना में आयोजित रैली को सफल बनाने को लेकर जिला युवा लोक समता पार्टी की बैठक रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में हुई. जिलाध्यक्ष अविनाश सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 05 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा आहूत किसान- नौजवान महा रैली को सफल बनाने पर विचार- विमर्श किया गया.
बैठक में उपस्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव पप्पू कुमार कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नेता रैली को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल में बिहार की प्रगति अवरुद्ध हो गयी है.
रोजगार के अभाव में युवाओं का भविष्य संकट में हैं. वहीं किसान, मजदूर व पिछड़े वर्गों के हित में चलायी जा रही योजनाएं असफल रहने के कारण उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. जिसका खामियाजा राज्य की जदयू सरकार को आगामी विधान सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा. उन्होंने 05 अप्रैल की महा रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया.
इस अवसर पर मो इजहार, नितेश कुमार, चंदेश्वर मुखिया, दीपक कुमार, प्रो प्रमोद मेहता, संजय महतो, राहुल झा, मोतीउर रहमान, मनोज राम, अनुभव मिश्रा, संजय राम, कपिलेश्वर कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










