विद्युत आपूर्ति की पुख्ता व्यवस्था हमारी प्राथमिकता: रंजीत रंजन

Updated:
विज्ञापन

फोटो-09कैप्सन- सभा को संबोधित करते सांसद रंजीत रंजन किसनपुर सांसद रंजीत रंजन ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के तेलियारी एवं थरबिटिया पुनर्वास में आयोजित सभा को संबोधित करते लोगों को मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति का भरोसा दिलाया. सांसद श्रीमती रंजन ने कहा कि पूरे सांसदीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की पुख्ता व्यवस्था उनकी प्राथमिकता […]

विज्ञापन

फोटो-09कैप्सन- सभा को संबोधित करते सांसद रंजीत रंजन किसनपुर सांसद रंजीत रंजन ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के तेलियारी एवं थरबिटिया पुनर्वास में आयोजित सभा को संबोधित करते लोगों को मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति का भरोसा दिलाया. सांसद श्रीमती रंजन ने कहा कि पूरे सांसदीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की पुख्ता व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों का सर्वे कराया जा रहा ैहै. जिन गांवों में बिजली अब तक नहीं पहंुची है अथवा ट्रांसफारमर खराब पड़े हैं, उन स्थानों पर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 70 गांवों में कार्य प्रारंभ हो चुका है. जबकि 550 गांव का सर्वे किया जा रहा है. सांसद ने उक्त कार्य में ग्रामीणों के सहयोग का आह्वान किया. मौके पर भूमि अधिग्रहण बिल की चर्चा करते सांसद ने इसे किसान विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शासन काल में यह बिल किसानों के हित के लिए बनाया गया था. लेकिन केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार इसमें मनमाना संसोधन कर किसानों का वाजिब हक छीनने पर तूली है. थरबिटिया पुनर्वास स्थित मदरसा हासमियां परसाही में आयोजित सभा के दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय निर्माण की मांग की. साथ हीं सार्वजनिक शौचालय, पीसीसी सड़क, जल निकासी व सामुदायिक भवन का मुद्दा उठाया. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई पर मनमाने रवैये का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग भी की. सभा को पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, डॉ रमेश प्रसाद यादव, सूर्य नारायण यादव, राधेश्याम यादव आदि ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर अब्दुल मतीन, सूर्य नारायण मेहता, देवी लाल यादव, राम चंद्र यादव, जितेंद्र यादव, राम सागर यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन