महिला फुटबॉल मैच में बेगूसराय ने मुजफ्फरपुर को हराया
दश महाविद्या चैलेंज फुटबॉल कप प्रतियोगिता फोटो-13,14कैप्सन- मैच का दृश्य, विजेता टीम को कप प्रदान करते पूर्व विधायक. प्रतिनिधि, सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत बरूआरी पंचायत स्थित तेजेंद्र उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में दश महाविद्या चैलेंज फुटबॉल कप प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को महिला फुटबॉल मैच हुआ. बेगूसराय तथा मुजफ्फरपुर के बीच खेले गये इस रोमांचक […]
दश महाविद्या चैलेंज फुटबॉल कप प्रतियोगिता फोटो-13,14कैप्सन- मैच का दृश्य, विजेता टीम को कप प्रदान करते पूर्व विधायक. प्रतिनिधि, सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत बरूआरी पंचायत स्थित तेजेंद्र उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में दश महाविद्या चैलेंज फुटबॉल कप प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को महिला फुटबॉल मैच हुआ. बेगूसराय तथा मुजफ्फरपुर के बीच खेले गये इस रोमांचक मैच में बेगूसराय ने मुजफ्फरपुर को 1-0 से हरा कर कप पर कब्जा जमा लिया. मैच के प्रथम हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. दूसरे हाफ में बेगूसराय की कप्तान ममता कुमारी ने शानदार गोल दाग कर दागा. मैच के समापन तक मुजफ्फरपुर की टीम बराबरी के लिए जूझती रही, लेकिन उसे निराशा हाथ लगी. विजेता टीम को पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कप दिया. उप विजेता टीम को कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष डीएन सिंह ने पुरस्कार दिया. क्षेत्र में पहली बार आयोजित महिला फुटबॉल मैच को लेकर लोगों में उत्साह था. मैच के दौरान पुरुष के साथ ही महिला फुटबॉल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मैच का आनंद उठाया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महिला फुटबॉल के आयोजन के लिए पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने आर्थिक सहयोग भी दिया. मैच के सफल आयोजन में रेफरी प्रदीप सरकार, कैलाश प्रसाद व रवि शंकर कुमार तथा उद्घोषक रौशन सिंह धोनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. मौके पर सुरेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ शांति भूषण, प्रतापेंद्र सिंह, आनंद रमण, इंदु शेखर सिंह, लाल बहादुर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










