नव विवाहिता की संदिग्ध मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौलसदर थाना क्षेत्र के चैनसिंहपट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत शुक्रवार की देर रात हो गयी. मृत विवाहिता के पिता मो नूर आलम उर्फ फकीर मोहम्मद ने बेटी के पति और बहनोई पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस बाबत समाचार लिखे जाने तक एफआइआर दर्ज करने की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौलसदर थाना क्षेत्र के चैनसिंहपट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत शुक्रवार की देर रात हो गयी. मृत विवाहिता के पिता मो नूर आलम उर्फ फकीर मोहम्मद ने बेटी के पति और बहनोई पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस बाबत समाचार लिखे जाने तक एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी. मरौना थाना क्षेत्र के खुखनाहा निवासी मो नूर आलम की बेटी खेदीजा खातून की शादी 06 जून, 2014 को चैनसिंहपट्टी के नेमत अली के पुत्र मो अशफाक से हुई थी. अशफाक अपने बहनोई मो अफजल के साथ सिमराही में रहता है. अफजल झोला छाप डॉक्टर है और अशफाक उसका सहायक है. परिजनों की मानें तो शादी के बाद से ही अशफाक ने अपनी बीबी से दूरी बना कर रखी थी. वह अपनी बीबी को सिमराही में रहने के लिए दबाव डालता था. इसके लिए वह तैयार नहीं थी. खेदीजा अपने ससुराल में ही रहना चाहती थी. पिता मो नूर आलम ने थाने में दिये आवेदन में अशफाक, अफजल समेत पांच लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन