छह सौ लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
छातापुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित मवेशी हाट के समीप गुरुवार को भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान के तहत स्टॉल लगाया गया व आमसभा आयोजित हुई.भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार भगत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा समन्वयक कृष्ण कुमार सिंह, बीएलए वन विनोद कुमार दास, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. […]
छातापुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित मवेशी हाट के समीप गुरुवार को भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान के तहत स्टॉल लगाया गया व आमसभा आयोजित हुई.भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार भगत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा समन्वयक कृष्ण कुमार सिंह, बीएलए वन विनोद कुमार दास, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. तकरीबन छह सौ लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया गया.
इससे पूर्व सभा को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत व लगन का परिणाम है कि पूरे देश में तकरीबन आठ करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ा जा चुका है.वक्ताओं ने आम लोगों से भाजपा से जुड़कर स्वच्छ व सुंदर राष्ट्र निर्माण की अपील की.मौके पर आरटीआई जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, डॉ सुनील कुमार मोदी, सुशील प्रसाद कर्ण, राज कुमार झा, दीपक बख्शी, राम टहल भगत, शशि भूषण पप्पू ,मकसूद मस्सन, अरविंद राय, संतोष सिंह, पवन मिश्रा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










