अंबेदकर जयंती पर छात्र राजद निकालेगी अधिकार मार्च
फोटो-09कैप्सन- बैठक में उपस्थित छात्र राजद कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सुपौलराज्य व देश में शिक्षा की बदहाली सहित अन्य मुद्दों को लेकर छात्र राजद की बैठक शुक्रवार को डिग्री कॉलेज परिसर स्थित अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे छात्र राजद के प्रदेश महासचिव विकास विमल ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा की हालत […]
फोटो-09कैप्सन- बैठक में उपस्थित छात्र राजद कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सुपौलराज्य व देश में शिक्षा की बदहाली सहित अन्य मुद्दों को लेकर छात्र राजद की बैठक शुक्रवार को डिग्री कॉलेज परिसर स्थित अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे छात्र राजद के प्रदेश महासचिव विकास विमल ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा की हालत बदहाल है. छात्रों को सही शिक्षा नहीं मिल पा रही है. छात्रवृत्ति , साइकिल व पोशाक राशि वितरण में व्यापक स्तर पर अनियमितता बरती जा रही है. कई विद्यालयों में वर्ष 2012-13 से लेकर 2014-15 तक की राशि का वितरण लंबित है. जबकि सत्यदेव उच्च विद्यालय पिपरा, सखन यादव उच्च विद्यालय हमेशपुर, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पिपरा, कोसी उच्च विद्यालय वीरपुर सहित कई अन्य विद्यालयों में छात्रवृत्ति की राशि प्रधानाध्यापक के खाते में जमा नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर अंबेदकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को छात्र राजद द्वारा जिला मुख्यालय में अधिकार मार्च निकाला जायेगा. साथ ही समाहरणालय द्वार पर एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन का भी आयोजन किया जायेगा. बैठक में राकेश रंजन, मिथिलेश यादव, मो सहाबउद्दीन, मो सद्दाम हुसैन, मो नौशाद आलम, पुष्कर कुमार, संतोष यादव, मो सब्बीर आलम, मुन्ना, जिबराइल, इमरान अजमेर, मो जुबेर, अनवारूल, नसीम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










