विजिटर डायरी उपलब्ध कराने की मांग
सुपौल. क्रांति कंज्यूमर वेलफेयर सोसाइटी सचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सभी थानों में आगंतुक पंजी उपलब्ध कराने की मांग की है. आवेदन में श्री चौधरी ने सरकार के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि आम जनता द्वारा दिये गये आवेदन पर आवेदन प्राप्त करने वाले पदाधिकारी को अपना […]
सुपौल. क्रांति कंज्यूमर वेलफेयर सोसाइटी सचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सभी थानों में आगंतुक पंजी उपलब्ध कराने की मांग की है. आवेदन में श्री चौधरी ने सरकार के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि आम जनता द्वारा दिये गये आवेदन पर आवेदन प्राप्त करने वाले पदाधिकारी को अपना नाम एवं पद के साथ प्राप्ति रसीद दिया जाना है.लेकिन जिले के थानों में आवेदकों को प्राप्ति रसीद नहीं दिया जा रहा है.जिससे आवेदन देने वाले आम लोगों के पास किसी प्रकार का साक्ष्य नहीं उपलब्ध हो पाता है.उन्होंने अविलंब सरकार के आदेश का अनुपालन एवं आम लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए विजिटर डायरी उपलब्ध कराने की मांग किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










