30 को कांग्रेस देगी धरना

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. भूमि अधिग्रहण अधिनियम के विरोध में 30 मार्च को सभी प्रखंड मुख्यालयों में कांग्रेस धरना देगी. जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव ने बताया कि धरना के बाद 50 हजार किसानों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन राष्ट्रपति को भेजा जायेगा. धरना की सफलता को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक होगी. इसमें प्रदेश कांग्रेस […]

विज्ञापन

सुपौल. भूमि अधिग्रहण अधिनियम के विरोध में 30 मार्च को सभी प्रखंड मुख्यालयों में कांग्रेस धरना देगी. जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव ने बताया कि धरना के बाद 50 हजार किसानों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन राष्ट्रपति को भेजा जायेगा. धरना की सफलता को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक होगी. इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पवन कुमार यादव भी मौजूद रहेंगे. प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया है. सुपौल प्रखंड के लिए नंद कुमार चौधरी, किसनपुर जितेंद्र झा, सरायगढ़ परमेश्वरी सिंह यादव, राघोपुर विजय भदानी, प्रतापगंज शत्रुघ्न चौधरी, बसंतपुर प्रवीण कुमार मिश्र, छातापुर मो शैफुल्लाह अंसारी, त्रिवेणीगंज अभय तिवारी, पिपरा शिव शंकर ठाकुर, निर्मली सूर्य नारायण मेहता तथा मरौना के पर्यवेक्षक राम लखन प्रसाद यादव बनाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन