14 एससी-एसटी पीडि़तों को दिया मुआवजा
फोटो-08कैप्सन- पीडि़ता को सहायता राशि प्रदान करते डीएम एलपी चौहान प्रतिनिधि, सुपौल समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में डीएम एलपी चौहान की अध्यक्षता में एससी -एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के बाबत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक के भेजे गये अभिलेख के आधार पर 14 […]
फोटो-08कैप्सन- पीडि़ता को सहायता राशि प्रदान करते डीएम एलपी चौहान प्रतिनिधि, सुपौल समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में डीएम एलपी चौहान की अध्यक्षता में एससी -एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के बाबत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक के भेजे गये अभिलेख के आधार पर 14 पीडि़तों के बीच मुआवजे का वितरण किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में इस मद में पीडि़तों के लिए आवंटन अप्राप्त है. इसलिए निदेशक, अनुसूचित जाति -जनजाति कल्याण विभाग से पांच लाख रुपये की मांग की गयी. इसके अलावा अनुसूचित जाति के बीच विभिन्न योजनाओं के प्रचार -प्रसार के होर्डिंग लगाने का भी निर्णय लिया गया. आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में जानकी देवी, जरिया देवी, भूमि पासवान, संजय राम आदि शामिल हैं. इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र चैवे, प्रकाश चंद्र यादव, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










