बसंतपुर में 246 फर्जी टीइटी प्रमाणपत्र वालों की पहचान

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायत नियोजन इकाइयों में शिक्षक नियोजन के क्रम में प्राप्त आवेदनों की जांच जिला शिक्षा कार्यालय में जारी है. जांच के क्रम में फर्जी टीइटी प्रमाणपत्र धारियों का भी लगातार खुलासा हो रहा है. बसंतपुर प्रखंड में 246 फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान हुई है. इनके खिलाफ नियोजन इकाई द्वारा […]

विज्ञापन

सुपौल. जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायत नियोजन इकाइयों में शिक्षक नियोजन के क्रम में प्राप्त आवेदनों की जांच जिला शिक्षा कार्यालय में जारी है. जांच के क्रम में फर्जी टीइटी प्रमाणपत्र धारियों का भी लगातार खुलासा हो रहा है. बसंतपुर प्रखंड में 246 फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान हुई है. इनके खिलाफ नियोजन इकाई द्वारा एफआइआर दर्ज कराने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. सबसे अधिक 40 फर्जी टीइटी प्रमाणपत्र धारियों की पहचान परमानंदपुर पंचायत में हुई है. रतनपुर में 32, बलभद्र पुर में 24, विशनपुर शिवराम में 23, दीनबंधी में 22, कुशहर में 16, बसंतपुर में 16, सातनपट्टी में 14, भीमनगर में 12, बनैलीपट्टी में 12, ह्रदय नगर में 11, भगवानपुर में 02, कोचगामा में 03 फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान हुई है. डीइओ मो जाहिद हुसैन ने बताया कि फर्जी अभ्यर्थियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई के लिए नियोजन इकाइयों को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन