बीएसएनएल की लचर सेवा से उपभोक्ता बेहाल
वीरपुर. बीएसएनएल की लचर सेवा से सीमावर्ती क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ताओं का मानना है कि लगातार बात कर पाना आसान नहीं है. वार्ड नंबर 09 के रियाज अहमद सिद्दीकी का कहना है कि तीन से चार बार फोन का बीच में कट जाना आम बात है. वार्ड नंबर 06 निवासी नंद किशोर प्रसाद […]
वीरपुर. बीएसएनएल की लचर सेवा से सीमावर्ती क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ताओं का मानना है कि लगातार बात कर पाना आसान नहीं है. वार्ड नंबर 09 के रियाज अहमद सिद्दीकी का कहना है कि तीन से चार बार फोन का बीच में कट जाना आम बात है. वार्ड नंबर 06 निवासी नंद किशोर प्रसाद बताते हैं कि बीएसएनएल की 3जी सेवा की क्षेत्र में इतनी बुरी हालत है कि आप ऑनलाइन अपना कोई काम पूरा कर ही नहीं सकते. इस संबंध में वीरपुर दूर संचार के सहायक अभियंता रमण कुमार ने बताया कि पुराने टावर में कुछ तकनीकी खराबी आयी है, जिसे सुधारने के लिए कार्य किया जा रहा है. समस्या जल्द ही दूर हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










