लीग मैच में मधुबनी की टीम ने पूर्णिया को 2-1 से हराया
सुपौल: सदर प्रखंड के बरूआरी पंचायत स्थित तेजेंद्र उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में आयोजित दस महा विद्या चैलेंज फुटबॉल कप प्रतियोगिता के ग्रुप ‘बी’ का पहला लीग मैच बुधवार को मधुबनी एवं पूर्णिया के बीच खेला गया.रोमांचक मुकाबले में मधुबनी ने पूर्णिया को 2-1 से शिकस्त दी और सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. […]
सकेंड हाफ में 50 वें मिनट में मधुबनी के ओमप्रकाश ने गोल दाग कर मधुबनी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी.इस प्रकार पूर्णिया को पराजित कर मधुबनी ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया.मधुबनी टीम के ओम प्रकाश को खेल पदाधिकारी अरुण कुमार द्वारा मेन आफ दी मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया.निर्णायक की भूमिका में प्रदीप सरकार, कैलाश प्रसाद, रवि शंकर कुमार थे. जबकि उद्घोषक के रूप में दिनेश कुमार सिंह थे.इस अवसर पर सुरेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ शांतिभूषण, प्रतापेंद्र सिंह, आनंद कुमार, राधाकांत झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










