बिजली चोरी मामले में चार पर प्राथमिकी
जदिया (सुपौल). थाना क्षेत्र के तमकुलहा गांव में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी कर चार परिवारों को अवैध रूप से टोका लगा कर बिजली चोरी करते पकड़ा है. इस संबंध में त्रिवेणीगंज के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने उक्त गांव के गंगु ऋषिदेव, बृहस्पत ऋषिदेव, मुनेश्वर ऋषिदेव, सिया राम मंडल के […]
जदिया (सुपौल). थाना क्षेत्र के तमकुलहा गांव में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी कर चार परिवारों को अवैध रूप से टोका लगा कर बिजली चोरी करते पकड़ा है. इस संबंध में त्रिवेणीगंज के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने उक्त गांव के गंगु ऋषिदेव, बृहस्पत ऋषिदेव, मुनेश्वर ऋषिदेव, सिया राम मंडल के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत जदिया थाना में कांड संख्या 33/15 दर्ज कराया है. इसमें नार्थ बिहार पावर डिस्टीब्यूशन कंपनी द्वारा 5913 रुपये की राजस्व क्षति का दावा किया गया है. छापेमारी में 41 मीटर तार को भी जब्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










