भूमि विवाद को लेकर मारपीट, नौ लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

छातापुर. थाना क्षेत्र के पडि़याही गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ लोग जख्मी हो गये. घायलों को पीएचसी में भरती कराया गया, जहां से दो को रेफर कर दिया गया. पूर्व से चल रहे भूमि विवाद के बीच शुक्रवार को एक पक्ष द्वारा विवादित भूमि […]

विज्ञापन

छातापुर. थाना क्षेत्र के पडि़याही गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ लोग जख्मी हो गये. घायलों को पीएचसी में भरती कराया गया, जहां से दो को रेफर कर दिया गया. पूर्व से चल रहे भूमि विवाद के बीच शुक्रवार को एक पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर घर बनाया जा रहा था. इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग मना करने पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. घटना में प्रथम पक्ष के मो इदरीश, मो जाकिर, मो जियाउल, मो अलीम, मो अजीम, फातिमा खातून तथा सरीफन खातून जख्मी हो गये. दूसरे पक्ष के मो सुखियान और अब्दुल मजीद घायल हैं. इस बाबत अवर निरीक्षक कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घायलों को पीएचसी में भरती करवाया गया है. दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन