सुपौल में मिला स्वाइन फ्लू का पहला मरीज

Updated:
विज्ञापन

अररिया सदर अस्पताल में हुई रोग की पुष्टिप्रतिनिधि, छातापुर (सुपौल)प्रखंड के रामपुर पंचायत के इंदरपुर गांव में एक युवक के स्वाइन फ्लू से पीडि़त होने की पुष्टि हुई है. पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने के बाद पीएचसी प्रभारी डॉ एसएम चौधरी मेडिकल टीम के साथ मरीज के गांव […]

विज्ञापन

अररिया सदर अस्पताल में हुई रोग की पुष्टिप्रतिनिधि, छातापुर (सुपौल)प्रखंड के रामपुर पंचायत के इंदरपुर गांव में एक युवक के स्वाइन फ्लू से पीडि़त होने की पुष्टि हुई है. पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने के बाद पीएचसी प्रभारी डॉ एसएम चौधरी मेडिकल टीम के साथ मरीज के गांव रवाना हो चुके थे. स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक रंजन को रोग से संबंधित औषधि के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पीएचसी सूत्रों के अनुसार इंदरपुर निवासी मो शाहिद का 18 वर्षीय पुत्र सैफ (दोनों नाम काल्पनिक) पंजाब में रह कर मजदूरी करता है. तकरीबन 15 दिन पूर्व वह घर आया था. गांव आते ही वह अस्वस्थ रहने लगा. परिजनों ने उसे अररिया सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच किये जाने के बाद स्वाइन फ्लू के लक्षण बताये और संबंधित रोग की दवा नहीं रहने पर पीएचसी, छातापुर भेज दिया, जहां जांच रिपोर्ट देखने के बाद पीएचसी में खलबली मच गयी. डॉ चौधरी ने बताया कि युवक का तत्काल उपचार करने के बाद रेफर किया जायेगा. इधर स्वाइन फ्लू रोग की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. पीडि़त मरीज के परिवार दहशत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन