अतिपिछड़ा आरक्षण 25 फीसदी हो
फोटो-05कैप्सन- बैठक में उपस्थित महासभा के कार्यकर्ता.राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा की मांगप्रतिनिधि, सुपौल राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में हुई. बैठक में अतिपिछड़ा वर्ग की सामाजिक -राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई. अध्यक्षता पूर्व मुखिया राम प्रसाद कामत ने की. मौके पर महासभा के राष्ट्रीय […]
फोटो-05कैप्सन- बैठक में उपस्थित महासभा के कार्यकर्ता.राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा की मांगप्रतिनिधि, सुपौल राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में हुई. बैठक में अतिपिछड़ा वर्ग की सामाजिक -राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई. अध्यक्षता पूर्व मुखिया राम प्रसाद कामत ने की. मौके पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी नागेंद्र रंजन मालाकार ने कोसी त्रासदी की चर्चा करते हुए कहा कि कोसी की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है. उन्होंने अतिपिछड़ा के लिए आरक्षण को आबादी के अनुपात में बढ़ा कर 25 फीसदी किये जाने की मांग की. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अतिपिछड़ा में 12 जातियों को जोड़े जाने, आमान परिवर्तन एवं किसानों की समस्या को लेकर आंदोलन छेड़ा जायेगा. महासभा के सतीश कुमार सिंह ने नरेंद्र मोदी तथा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से डॉ प्रेम कुमार को भावी मुख्यमंत्री घोषित करने की मांग की. इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक, नवीन जायसवाल, बालेश्वर मुखिया, डॉ राजेंद्र मंडल, छठी राम, राम लखन महतो, मो गयासुद्दीन, महावीर मालाकार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










