15 वीक्षकों को भी हटाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुपौल : मुख्यालय स्थित 25 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा के दौरान गुरुवार को विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई. इस दौरान सुपौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र से कदाचार कराने के आरोप में दो अभिभावकों को एसडीएम विमल कुमार मंडल के आदेश पर हिरासत में लिया. जिन्हें बाद में दो -दो हजार […]
विज्ञापन
सुपौल : मुख्यालय स्थित 25 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा के दौरान गुरुवार को विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई. इस दौरान सुपौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र से कदाचार कराने के आरोप में दो अभिभावकों को एसडीएम विमल कुमार मंडल के आदेश पर हिरासत में लिया. जिन्हें बाद में दो -दो हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल कर छोड़ दिया गया. साथ ही चार परीक्षा केंद्रों के वीक्षकों को संदेह में कार्य से हटा दिया गया.
वीरपुर प्रतिनिधि अनुसार, मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को एसडीओ चंदन चौहान ने चार परीक्षा केंद्रों पर मौजूद 15 वीक्षकों को कदाचार के संदेह में वीक्षण कार्य से विरमित कर दिया. एसडीओ ने निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों को जारी प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के संभावित उत्तर में निशान लगे होने के बाद यह कदम उठाया.
उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र में टिक लगाने की मनाही है. विरमित वीक्षकों में एलके उच्च विद्यालय स्थित केंद्र के कार्तिक कुमार, मंजू वाला सिन्हा, स्वाति कुमारी, तबस्सुम परवीन, उमा शंकर यादव, केशव झा, केएल इंटर कॉलेज केंद्र के शत्रुघ्न राम, नृपेंद्र कुमार, केशवेंद्र कंठ, नवल किशोर सिंह, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय केंद्र की विनीता कुमारी, विंदेश्वरी मेहता, एलएन मिश्र स्मारक महाविद्यालय केंद्र के शेख अब्दुल्लाह, भारती कुमारी एवं आरती कुमारी हैं. एसडीओ ने इन वीक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है.
त्रिवेणीगंज प्रतिनिधि अनुसार, परीक्षा के दौरान एसडीओ डॉ मनोज कुमार झा, बीडीओ प्रशांत कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया. दूसरी पाली में पवित्र ह्रदय उच्च विद्यालय लतौना मिशन केंद्र पर एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया. वहीं विभिन्न केंद्रों से 06 अभिभावकों को कदाचार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. निर्मली प्रतिनिधि अनुसार, मुख्यालय परीक्षा दोनों केंद्रों पर शांति पूर्ण माहौल में हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










