देश के लोकतंत्र व धर्म निरपेक्षता पर खतरा : भाकपा

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. भाजपा के सांसद व मंत्री सांप्रदायिक भावना को उभारने में लगे हुए हैं, जिससे देश की धर्म निरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर खतरा उत्पन्न हो गया है. देश के तमाम वामपंथी और प्रगतिशील ताकतों को लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्म निरपेक्षता की रक्षा के लिए आगे आना होगा. उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सातवें […]

विज्ञापन

सुपौल. भाजपा के सांसद व मंत्री सांप्रदायिक भावना को उभारने में लगे हुए हैं, जिससे देश की धर्म निरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर खतरा उत्पन्न हो गया है. देश के तमाम वामपंथी और प्रगतिशील ताकतों को लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्म निरपेक्षता की रक्षा के लिए आगे आना होगा. उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सातवें जिला सम्मेलन के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामचंद्र प्रसाद ने कहीं. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा विकास के नाम पर केवल कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है. हाल में पेश बजट में भी सरकार द्वारा आम लोगों की अनदेखी की गयी है. राज्य कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि एक ओर बुलेट ट्रेन चलाये जाने की बात कही जा रही है, जबकि स्थिति यह है कि आज भी सैकड़ों गांव सड़क, बिजली, स्वास्थ्य आदि की सुविधा से वंचित हैं. कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोत्तोलन एवं शहीद बेदी पर पुष्पांजलि के साथ हुआ. पार्टी नेता कमल शर्मा ने झंडोत्तोलन किया. अध्यक्षता मो अयुब एवं गिरीजानंद गुप्ता ने की. सुरेश्वर प्रसाद सिंह ने राजनीतिक व सांगठनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन