विज्ञान संकाय की परीक्षा का समापन, घर लौटे परीक्षार्थी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-16,17कैप्सन- सुखपुर उच्च विद्यालय केंद्र पर परीक्षा देते परीक्षार्थी, परीक्षा देकर घर लौटते परीक्षार्थी प्रतिनिधि, सुपौल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान संकाय का समापन सोमवार को हुआ. प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार माहौल में हुई. परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षार्थियों ने अपने घर […]

विज्ञापन

फोटो-16,17कैप्सन- सुखपुर उच्च विद्यालय केंद्र पर परीक्षा देते परीक्षार्थी, परीक्षा देकर घर लौटते परीक्षार्थी प्रतिनिधि, सुपौल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान संकाय का समापन सोमवार को हुआ. प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार माहौल में हुई. परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षार्थियों ने अपने घर का रुख किया. इस वजह से बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर गहमागहमी बनी रही. वहीं कला संकाय की परीक्षा का समापन बुधवार को होगा. 27 केंद्रों पर हुई परीक्षा इंटरमीडिएट परीक्षा के जिले में 27 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. जिला मुख्यालय समेत सभी अनुमंडल मुख्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. परीक्षा में 23,899 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस बार मधेपुरा जिला के भी परीक्षार्थियों का केंद्र सुपौल जिला में बनाया गया था. नौ केंद्रों पर मधेपुरा जिला के आठ हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया. परीक्षा के बाद वापस लौटे छात्र परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षार्थियों की भीड़ बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान कर गयी. इस वजह से बसों व ट्रेन में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ देखी गयी. छात्रों ने परीक्षा केंद्र से निकल कर एक दूसरे को गुलाल लगाया और खुशी जाहिर की. मधेपुरा लौट रहे परीक्षार्थी निशांत राज ने कहा ‘ परीक्षा अच्छा रहा, सुपौल के लोग भी अच्छे थे, गुड बाय सुपौल’.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन