12 सूत्री मांगों के समर्थन में माले ने दिया धरना
फोटो-11कैप्सन- प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता त्रिवेणीगंज. भाकपा माले व अखिल भारतीय खेत- मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 12 सूत्री मांगों के समर्थन में अनुमंडल कार्यालय मुख्य द्वार के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव जय नारायण यादव ने किया. राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत 12 सूत्री मांगों […]
फोटो-11कैप्सन- प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता त्रिवेणीगंज. भाकपा माले व अखिल भारतीय खेत- मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 12 सूत्री मांगों के समर्थन में अनुमंडल कार्यालय मुख्य द्वार के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव जय नारायण यादव ने किया. राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत 12 सूत्री मांगों में भूमि सुधार कानून को सख्ती से लागू करना, भूदान व सीलिंग से प्राप्त परचा धारियों को दखल दिलाना,वर्षों से बसे भूमिहीनों को बासगीत परचा व बंदोबस्ती, गांव व पंचायत में विद्युतीकरण, सभी सड़कों का कालीकरण, एससी-एसटी थाना कांड संख्या 29/14 को वापस लेने जैसी मांगे शामिल हैं. साथ ही अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे हत्या एवं दुष्कर्म पर रोक लगाने व बिगड़ती विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, आधार कार्ड बनाने में हो रही लूट पर रोक लगाने, उदय कांत यादव हत्या कांड की सीबीआइ से जांच कराने जाने की मांग को लेकर एसडीओ डॉ मनोज कुमार झा को प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधि मंडल में किसान सभा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह, भाकपा माले जिला सचिव जय नारायण यादव, सीता राम यादव, राजदेव यादव, कृत्यानंद यादव,राम दयाल यादव, भोगेंद्र राम, घोघन राम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










