बैठक में सामूहिक अवकाश का लिया निर्णय
छातापुर. विद्युत विभाग में संविदा के आधार पर कार्यरत कर्मियों की एक बैठक सोमवार को मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी इम्पलाइज एसोसिएशन व बिहार पावर वर्क्स यूनियन की संयुक्त बैठक में 18 फरवरी से प्रारंभ होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया. कर्मियों ने बताया कि सेवा स्थायीकरण, […]
छातापुर. विद्युत विभाग में संविदा के आधार पर कार्यरत कर्मियों की एक बैठक सोमवार को मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी इम्पलाइज एसोसिएशन व बिहार पावर वर्क्स यूनियन की संयुक्त बैठक में 18 फरवरी से प्रारंभ होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया. कर्मियों ने बताया कि सेवा स्थायीकरण, मानदेय में वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश, आकस्मिक अवकाश, इपीएफ व इएसआइसी का लाभ देने, कंपनी में कार्य के दौरान कर्मियों की मृत्यु या दुर्घटना होने पर क्षति पूर्ति का लाभ आदि मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में विशाल कुमार, अंचल सचिव राम नारायण मंडल, राहुल कुमार, सुनील कुमार, शशि कुमार, हीरा लाल राय, अमर कुमार, अमिताभ कुमार, कमलेश कुमार, नीरज कुमार, ललन कुमार , मंतोष कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










