सड़क दुर्घटना में दो वाहन क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

फोटो-18कैप्सन- क्षतिग्रस्त ट्रकसरायगढ़. एसएच 76 सड़क पर मंगलवार को नशे में धुत एक ट्रक चालक ने एक ट्रैक्टर व ट्रक में ठोकर मार दी. जबरदस्त ठोकर में ट्रैक्टर व ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. घटना […]

विज्ञापन

फोटो-18कैप्सन- क्षतिग्रस्त ट्रकसरायगढ़. एसएच 76 सड़क पर मंगलवार को नशे में धुत एक ट्रक चालक ने एक ट्रैक्टर व ट्रक में ठोकर मार दी. जबरदस्त ठोकर में ट्रैक्टर व ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार सरायगढ़ गांव के समीप ओवरटेक करने के क्रम में एक ट्रक ने पहले एक ट्रैक्टर, फिर बाद में सामने से आ रही एक ट्रक को ठोकर मार दिया. बताया जाता है कि ट्रक चालक नशे में धुत था, जिसकी वजह से ट्रक के अनियंत्रित हो जाने से दुर्घटना हुई. गौरतलब है कि प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच 57 से जुड़े एसएच 76 पर वाहनों का भारी संख्या में आवागमन होता है. एसएच पर अक्सर दर्जनों ट्रक व अन्य वाहनों के खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन