एक वर्षीय बालक के साथ महिला का अपहरण

Updated:
विज्ञापन

छातापुर. थाना क्षेत्र के शाहपुर से एक वर्षीय बालक के साथ एक महिला के अपहरण का मामला सामने आया है. मामले को लेकर महिला के ससुर खट्टर मेहता के आवेदन पर स्थानीय थाना में कांड संख्या 25/15 दर्ज कर दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अपहृत महिला के मायके रघुनाथपुर […]

विज्ञापन

छातापुर. थाना क्षेत्र के शाहपुर से एक वर्षीय बालक के साथ एक महिला के अपहरण का मामला सामने आया है. मामले को लेकर महिला के ससुर खट्टर मेहता के आवेदन पर स्थानीय थाना में कांड संख्या 25/15 दर्ज कर दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अपहृत महिला के मायके रघुनाथपुर से विकास मेहता व बमबम मेहता नामक दो युवक मेहमान बन कर उसके घर पहुंचा. रात में भोजन के बाद सभी सो गये. सुबह जगने पर दोनों युवक गायब था, जबकि महिला व उसका पुत्र भी अपने कमरे में नहीं था. महिला के ससुर ने बताया है कि खोजबीन के क्रम में जब उसके मायके रघुनाथपुर पहुंचा तो पता चला कि मेहमान बन कर पहुंचे दोनों युवकों ने ही महिला व बच्चे का अपहरण किया है. आवेदक श्री मेहता अपने समधी सुकदेव मेहता के थाना पहुंचे व पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन