23 सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा का प्रदर्शन
फोटो-12 कैप्सन- प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ताछातापुर जनहित से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा अंचल सचिव रघुनंदन पासवान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किसान व मजदूरों के साथ सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कें द्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के बाद अंचल […]
फोटो-12 कैप्सन- प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ताछातापुर जनहित से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा अंचल सचिव रघुनंदन पासवान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किसान व मजदूरों के साथ सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कें द्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के बाद अंचल सचिव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय शिष्ट मंडल ने बीडीओ कर्पूरी ठाकुर को 23 सूत्री मांग पत्र सौंपा. बीडीओ ने मांगों पर अग्रेतर कार्रवाई का आश्वासन दिया. ज्ञापन में इंदिरा आवास व पुनर्वास के लाभ से वंचित लाभुकों को योजना का लाभ देने, जॉबकार्ड धारी मनरेगा मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने, मजदूरी भत्ता का भुगतान करने आदि की मांग की गयी है. प्रदर्शन में जगदेव यादव, बेचन सिंह, बुचाय यादव, लखन ततमा, बाबूलाल उरांव, राजेंद्र यादव, सूर्यानंद पासवान, विद्यानंद पासवान सहित दर्जनों किसान, मजदूर व महिलाएं शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










