मुख्य डाकघर से हजारों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-16कैप्सन- जांच करता एसएसबी का कुत्ता व डाक घर के अंदर बिखरा सामान प्रतिनिधि,सुपौल स्थानीय मुख्य डाकघर से रविवार की रात चोरों ने चार कंप्यूटर सेट समेत अन्य सामान चुरा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार की सुबह पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में पुलिस ने डाकघर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. […]

विज्ञापन

फोटो-16कैप्सन- जांच करता एसएसबी का कुत्ता व डाक घर के अंदर बिखरा सामान प्रतिनिधि,सुपौल स्थानीय मुख्य डाकघर से रविवार की रात चोरों ने चार कंप्यूटर सेट समेत अन्य सामान चुरा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार की सुबह पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में पुलिस ने डाकघर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. दोपहर में एसएसबी के खोजी कुत्ते की भी सहायता ली गयी, लेकिन पुलिस को किसी प्रकार की सफलता हासिल नहीं हो पायी है. जानकारी अनुसार चोरों ने डाक घर में पिछले हिस्से में बने रास्ते से प्रवेश किया. चोरों ने इतनी सफाई से घटना को अंजाम दिया कि डाकघर के मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड को इसकी भनक नहीं लगी. चोरों ने डाकघर के भीतर प्रवेश कर चार कंप्यूटर सेट, मॉनीटर, सीपीयू सहित कई पार्सल चुरा लिया. पुलिस ने घटना के उद्भेदन के लिए एसएसबी के खोजी कुत्ता रोजी को मंगाया. रोजी डाकघर के पीछे से निकल कर नौ आना कचहरी रोड होते हुए सुपौल-सहरसा मुख्य सड़क तक पहुंचा, जहां से वह वापस हो गया. आशंका जतायी जा रही है कि चोरों ने वहां से निकलने के लिए किसी वाहन का प्रयोग किया. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, शीघ्र ही उद्भेदन कर लिया जायेगा. गौरतलब है कि इससे पूर्व भी मुख्य डाकघर में इसी प्रकार की घटना हो चुकी है. मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन