बेटे की बरामदगी के लिए एसपी से लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर. थाना क्षेत्र के मुरकुचिया निवासी जीवछ मुखिया ने एसपी को आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उनके मंद बुद्धि बेटे को बहला-फुसला कर बाहर ले जाने व उसकी किडनी निकाल कर बेचने की आशंका जतायी है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि 11 फरवरी को गांव के ही नथुनी मुखिया, प्रमोद मुखिया, […]

विज्ञापन

किसनपुर. थाना क्षेत्र के मुरकुचिया निवासी जीवछ मुखिया ने एसपी को आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उनके मंद बुद्धि बेटे को बहला-फुसला कर बाहर ले जाने व उसकी किडनी निकाल कर बेचने की आशंका जतायी है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि 11 फरवरी को गांव के ही नथुनी मुखिया, प्रमोद मुखिया, संतोष मुखिया व अशोक मुखिया उनके मंद बुद्धि बेटे 25 वर्षीय राम मुखिया को यह कह कर ले गये कि सुपौल से सर्कस देख कर वापस आ जायेंगे, लेकिन आज तक उनका बेटा वापस नहीं आया है. उन्होंने कहा है कि आरोपी भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर दिल्ली ले जाते हैं और वहां उसके कीमती अंग को बेच दिया जाता है. उन्होंने अपने बेटे के साथ भी इस प्रकार के अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का मांग की है. वहीं थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन