योजना राशि से वंचित छात्र व अभिभावकों ने बीडीओ कार्यालय को घेरा

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर छात्रवृत्ति व पोशाक राशि से वंचित मध्य विद्यालय बेलही के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच कर कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान प्रधानाध्यापक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की. छात्रों के दल का नेतृत्व कर रहे अभिभावक पिंकू पासवान, विंदेश्वरी पासवान, शैनी पासवान, वार्ड सदस्य दीना नाथ साह, […]

विज्ञापन

किसनपुर छात्रवृत्ति व पोशाक राशि से वंचित मध्य विद्यालय बेलही के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच कर कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान प्रधानाध्यापक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की. छात्रों के दल का नेतृत्व कर रहे अभिभावक पिंकू पासवान, विंदेश्वरी पासवान, शैनी पासवान, वार्ड सदस्य दीना नाथ साह, फातिमा बेगम, शत्रुघ्न यादव आदि ने बताया कि छात्रवृत्ति व पोशाक राशि के वितरण में प्रधानाध्यापक पक्षपात कर रहे हैं.अभिभावकों ने बताया कि निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है. वहीं नियमित रूप से विद्यालय आने वाले छात्रों को योजना के लाभ से वंचित किया गया है.वार्ड सदस्य ने बताया कि बुधवार तक यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गुरुवार को छात्रों के साथ समाहरणालय पहुंच कर प्रदर्शन किया जायेगा. कार्यालय में बीडीओ के मौजूद नहीं रहने के कारण छात्र व अभिभावकों को वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन