परसरमा टीम ने विनोबा भावे ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन- विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते बीडीओ ज्योति गामी प्रतिनिधि, पिपरायूथ क्रिकेट क्लब की ओर से विनोबा मैदान में आयोजित विनोबा भावे चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में परसरमा टीम ने सिमराही को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी परसरमा की टीम 18.2 ओवर में […]

विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन- विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते बीडीओ ज्योति गामी प्रतिनिधि, पिपरायूथ क्रिकेट क्लब की ओर से विनोबा मैदान में आयोजित विनोबा भावे चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में परसरमा टीम ने सिमराही को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी परसरमा की टीम 18.2 ओवर में 78 रन पर ऑल आउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमराही की टीम 8.5 ओवर में सभी विकेट खोकर महज 39 रन ही बना पायी. निर्णायक रोहित कुमार एवं शंभु सिंह थे. पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को बीडीओ ज्योति गामी ने ट्रॉफी दी. उप विजेता टीम को थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कप दिया. विजेता टीम के कप्तान प्रीतम को बेस्ट बॉलर का खिताब मनोज कुमार सिंह मन्नू ने दिया. नंदन कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आनंद गुप्ता ने दिया. मौके पर प्रायोजक अभिजीत कुमार, बसंत गुप्ता, डीके पोद्दार, संजीत कुमार गुप्ता, आयोजक सुनील कुमार मंटू, शंकर चौधरी, टिंकू कुमार थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन