प्रेरक संघ ने दिये आंदोलन के संकेत
पदाधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप फोटो-06कैप्सन- बैठक में उपस्थित प्रेरक व अन्यप्रतिनिधि, सुपौलस्वच्छता अभियान से दूर रखे जाने के विरोध में आगामी रूप-रेखा तय करने हेतु जिला प्रेरक संघ की बैठक शनिवार को गांधी मैदान में हुई. जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रेरकों को पांच […]
पदाधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप फोटो-06कैप्सन- बैठक में उपस्थित प्रेरक व अन्यप्रतिनिधि, सुपौलस्वच्छता अभियान से दूर रखे जाने के विरोध में आगामी रूप-रेखा तय करने हेतु जिला प्रेरक संघ की बैठक शनिवार को गांधी मैदान में हुई. जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रेरकों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पंचायत भ्रमण के लिए भुगतान किया जाता था. अब उन्हें अधिकारियों द्वारा इस योजना से पूरी तरह दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है. लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि प्रेरकों के सहयोग से शौचालय निर्माण को गति मिली थी. लाभुकों को योजना राशि का चेक प्राप्ति के लिए कार्यालय का बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है. रमेश पांडेय ने कहा कि प्रेरकों की अनदेखी बरदाश्त नहीं की जायेगी और शीघ्र ही आंदोलन प्रारंभ होगा. मौके पर रामनरेश कौशिकी, रामचंद्र यादव, नीता कुमारी, ममता कुमारी, परमेश्वरी मंडल, मुन्ना चमन, गिरीजा, श्वेता कुमारी, मीरा, नूतन कुमारी, संतोष कुमार यादव, रंजना झा, सुजीत कुमार, विमला, राजीव कुमार, बीमा भारती, पंकज कुमार सिंह, रंजन सिंह, चंद्रा, अमला, संजू, वीरेंद्र कुमार, जया झा, प्रमीला, रंजीत कुमार, पूनम पाठक, कैली, गजेंद्र कुमार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










