मक्का खेत से 263 किलो गांजा बरामद , दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद नशीली दवाइयों एवं आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए थाना भीमनगर, जिला सुपौल (बिहार) को सुपुर्द किया गया

विज्ञापन

वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन वीरपुर के विभिन्न बीओपी के जवानों ने विशेष अभियान के दौरान नशीली दवाई, खाद्य पदार्थ एवं 263 किग्रा गांजा जब्त किया है. इस पूरी कार्रवाई में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है. जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी होने की संभावना है. प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकियों द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए विशेष पेट्रोलिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया गया. शैलेशपुर बीओपी क्षेत्र के कार्मिकों द्वारा विशेष पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 205/8 के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई. तलाशी के दौरान उसके पास से 166नग नशीली दवाइयां बरामद की गई. बरामद नशीली दवाइयों एवं आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए थाना भीमनगर, जिला सुपौल (बिहार) को सुपुर्द किया गया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नेपाल सप्तरी जिला निवासी अरविंद कुमार यादव के रूप में की गई है. इसी क्रम में पिपराही बीओपी के कार्यक्षेत्र में समदा इलाके के मक्का के खेत में मादक पदार्थ छिपाए जाने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना के आधार पर गठित विशेष पेट्रोलिंग दल द्वारा बताए गए स्थान पर तलाशी ली गई. जहां मक्का की खेत के बीच से 09 बोरियों में कुल 263 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए थाना रतनपुरा को सुपुर्द किया गया. मौके पर एसएसबी के निरीक्षक सामान्य प्रकाश चंद्र झा, उप निरीक्षक नंदलाल, मुख्य आरक्षी दीपक शर्मा तथा बिहार पुलिस के उप निरीक्षक पंकज कुमार, सीमा शुल्क विभाग भीमनगर के मुख्य आरक्षी हरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन