24 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

विशेष छापेमारी अभियान में थाना अध्यक्ष राजू कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद रहे
कुनौली. थाना क्षेत्र के बथनाहा वार्ड संख्या 19 में शुक्रवार की रात पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 किलो गांजा बरामद किया है. इस दौरान चार तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर वरीय पदाधिकारी को सूचित कर छापेमारी की योजना बनाई गई. वरीय अधिकारी के निर्देश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह की उपस्थिति में घर की विधिसम्मत तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान दो बोरियों में भरे 24 पैकेट, कुल 24 किलो गांजा बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान दुर्गानंद मेहता, रंजीत मेहता बथनाहा व सुमन मंडल (वार्ड नंबर 04, घोरघट, थाना बरियारपुर, मुंगेर) और देवदत्त कुमार (वार्ड नंबर 08, रघुनाथपुर, थाना बरियारपुर, मुंगेर) के रूप में की गई है. मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 09 प्लास्टिक पैकेटों में बंद 24 पैकेट गांजा बरामद हुआ है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस विशेष छापेमारी अभियान में थाना अध्यक्ष राजू कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




