न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान जिले में अलाव की अब तक नहीं की गयी व्यवस्था

Updated at : 19 Dec 2019 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान जिले में अलाव की अब तक नहीं की गयी व्यवस्था

सुपौल : जिले में ठंड व शीतलहर का कहर बढ़ता जा रहा है. बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ. सबेरे से ही आकाश में धुंध छाया रहा. वहीं दिन भी सूर्य देव के […]

विज्ञापन

सुपौल : जिले में ठंड व शीतलहर का कहर बढ़ता जा रहा है. बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ. सबेरे से ही आकाश में धुंध छाया रहा. वहीं दिन भी सूर्य देव के दर्शन भी दुर्लभ साबित हुए. 7.9 किलोमीटर की रफ्तार से जारी पछुआ हवा के झौंकों ने लोगों की परेशानी और भी बढ़ा दी. मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी मुताबिक गुरुवार को भी ठंड का कहर जारी रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान में एक डिग्री और गिरावट आयेगी. भारी ठंड और कनकनी की वजह से बाजार में लोगों का आवागमन कम हो गया है.

शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबकने को विवश हो जा रहे हैं. ठंड से बचने के लिये लोग गर्म कपड़े व अलाव का सहारा ले रहे हैं. हालांकि प्रशासन द्वारा अब तक चौक-चौराहों व गरीबों की बस्ती में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. जिसके कारण लोग ठंड से परेशान हो रहे हैं.
कोल्ड डायरिया व निमोनिया का खतरा
राघोपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने कहा कि ठंड में ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को खासा ध्यान रखने की जरूरत है. ठंड में ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के मरीजों में खतरा बढ़ने की संभावना बनी रहती है. बच्चों में कोल्ड डायरिया और निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है.
जिसके लिए मां बाप को चाहिए कि बच्चों को अधिक से अधिक गर्म कपड़े में रखें और जरूरत न हो तो घर से बाहर न जाने दें. घर मेंअलाव की व्यवस्था नहीं होने से नाराजगी राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार तीन दिनों से ठंड में हो रही वृद्धि से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अचानक ठंड बढ़ जाने के कारण विद्यालयों में भी बच्चों की उपस्थिति में कमी देखी जा रही है. अभिभावक भी अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजना चाह रहे हैं.
वहीं ठंड के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी वृद्धि देखी जा रही है. इतनी ठंड के बावजूद सरकार द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से भी लोगों में नाराजगी है. सीओ जगन्नाथ चौधरी ने बताया कि अभी तक इस मद में आवंटन प्राप्त नहीं हो सका है. दो दिनों के अंदर सार्वजनिक स्थलों पर अंचल द्वारा अलाव की व्यवस्था कर दी जायेगी.
अंडे की बढ़ी बिक्री
कटैया-निर्मली. प्रखंड क्षेत्र में एकाएक ठंड बढ़ने से बाजार में अंडे की बिक्री में बढ़ोतरी हो गई. पहले जहां अंडे की दुकान पर गिने चुने लोग आते थे. वहीं अब दर्जनों की संख्या में भीड़ देखी जा रही है. अंडा दुकानदार मो इब्राहिम ने बताया कि ठंड बढ़ने से अंडे की बिक्री बढ़ गई है. अब नंबर सिस्टम से अंडा ग्राहकों को देना पड़ता है, नहीं तो वे नाराज़ हो जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन