13 किलो गांजा व बाइक किया जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
13 किलो गांजा व बाइक किया जब्त, तस्कर फरार

थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि गांजे और बाइक को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है

विज्ञापन

वीरपुर. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर 13 किलो गांजे के साथ एक बाइक को जब्त किया है. जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कोयली गांव वार्ड नंबर 10 से गांजे की तस्करी होने वाली है. मिली सूचना के आधार पर थाने की पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची, जहां देखा कि एक व्यक्ति बाइक पर प्लास्टिक के दो कैरेट लिए आ रहा था. पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति बाइक को सड़क पर छोड़कर भागने लगा. जहां पुलिस ने उक्त व्यक्ति का पीछा किया लेकिन उक्त व्यक्ति भागने में सफल रहा. जिसके बाद कैरेट की तलाशी ली गई तो कैरेट में सफेद पैकेट में गांजे की कुल पैकेट बरामद हुई. बतौर मजिस्ट्रेट बसंतपुर अंचलाधिकारी हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे, जहां गांजा और बाइक को जब्त करने की कार्रवाई की. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि गांजे और बाइक को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन