तांत्रिक की पिटाई से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : बाजार क्षेत्र के लालपट्टी गांव में बीते 24 मई को तांत्रिक की पिटाई से घायल 45 वर्षीय दीपनारायण मेहता की इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत हो गई. दीपनारायण का शव बुधवार को गांव आते ही परिवार में कोहराम मच गया. आक्रोशित ग्रामीण आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. पुलिस […]
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज : बाजार क्षेत्र के लालपट्टी गांव में बीते 24 मई को तांत्रिक की पिटाई से घायल 45 वर्षीय दीपनारायण मेहता की इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत हो गई. दीपनारायण का शव बुधवार को गांव आते ही परिवार में कोहराम मच गया. आक्रोशित ग्रामीण आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. पुलिस ने तांत्रिक लालपट्टी निवासी अजय स्वर्णकार एवं उनके पिता सहदेव स्वर्णकार को गिरफ्तार कर लिया.
दीपनारायण के परिजनों का कहना है कि घटना में शामिल अजय स्वर्णकार के दरवाजे पर देवी दुर्गा का पूजा स्थल है. हर सोमवार को वह देवी प्रतिमा के सामने झाड़-फूंक करता है. झाड़-फूक करने के क्रम में 24 मई को अजय स्वर्णकार मंदिर से प्रतिमा का तलवार लेकर बीच सड़क पर नाच रहा था. इसी दौरान तांत्रिक ने पड़ोसी दीपनारायण मेहता को सड़क पर पटक कर लात मुक्के से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. आरोपी मौके से फरार हो गया.
अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल भेजा. गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से भी डॉक्टरों ने दीपनारायण को पीएमसीएच रेफर कर दिया था. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि इस कांड के आरोपी अजय स्वर्णकार एवं उनके पिता सहदेव स्वर्णकार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










