चाकू का भय दिखा नाबालिग से दुष्कर्म, केस करने पर मिल रही जान से मारने की धमकी

सुपौल : बिहार के सुपौल में सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है. उक्त घटना मरौना थाना क्षेत्र की है. पीड़िता ने थाना को […]
सुपौल : बिहार के सुपौल में सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है. उक्त घटना मरौना थाना क्षेत्र की है.
पीड़िता ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि रविवार को स्कूल में छुट्टी होने के कारण वे घास लेने अपने खेत चली गयी. इसी दौरान पास के ही झाड़ी में पूर्व घात लगा कर बैठे गांव के ही धर्मेंद्र कुमार ने चाकू का भय दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद वे बेहोश हो गयी. कुछ देर के बाद उसके परिजन आये और उसे घर ले गये. इस बात की शिकायत जब उनके परिजनों ने आरोपी के पिता के पास किया तो उन लोगों के द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गयी. साथ ही धमकी भी दिया गया कि मुकदमा करोगे तो हत्या कर लाश को भी गायब कर दिया जायेगा.
इस घटना से परिवार वाले डरे और सहमे हुए हैं. हालांकि, किसी तरह पीड़ित परिवार ने चुपके से महिला थाना पहुंच कर इस बात की शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और आरोपित की तलाश शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




