ePaper

बिहार : सुपौल में मुखिया को मारी गोली, सड़क पर उतरे समर्थक

Updated at : 05 Nov 2017 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सुपौल में मुखिया को मारी गोली, सड़क पर उतरे समर्थक

सुपौल:बिहार के सुपौल में रालोसपा के जिला उपाध्यक्ष व निर्मली प्रखंड के मझारी पंचायत के मुखिया अर्जुन प्रसाद मेहता को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब मुखिया बेला चौक पर एक पंचायत में गये हुए थे. मुखिया के सहयोगी शिवशंकर […]

विज्ञापन

सुपौल:बिहार के सुपौल में रालोसपा के जिला उपाध्यक्ष व निर्मली प्रखंड के मझारी पंचायत के मुखिया अर्जुन प्रसाद मेहता को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब मुखिया बेला चौक पर एक पंचायत में गये हुए थे. मुखिया के सहयोगी शिवशंकर साह जब बचाव में आये तो बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये.

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया समर्थकों ने एनएच 57 फोरलेन को मझारी चौक पर जाम कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ कुमार एकले घटना स्थल पर कैंप किये हुए हैं. बताया जा रहा है कि मुखिया को पेट में गोली लगी है. घटना के बाद तत्क्षण लोगों ने मुखिया को स्थानीय पीएचसी पहुंचा. जहां से उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया. एसपी ने बताया कि बदमाशों की धर-पकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि घायल के बयान के बाद मामला दर्ज किया जायेगा. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन