ePaper

10 दिन बाद भी अंकुश के मौत की नहीं सुलझी गुत्थी, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 327 ई जाम

Updated at : 25 Apr 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
10 दिन बाद भी अंकुश के मौत की नहीं सुलझी गुत्थी, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 327 ई जाम

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन ने मृतक की मां को दिया आर्थिक सहायता, हर संभव न्याय का दिलाया भरोसा

विज्ञापन

– 15 अप्रैल को हुई थी अंकुश की मौत – पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन ने मृतक की मां को दिया आर्थिक सहायता, हर संभव न्याय का दिलाया भरोसा कटैया निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा गांव के 25 वर्षीय गायक अंकुश कुमार करण की रहस्यमय मौत के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को पथरा स्थित पेट्रोल पंप के पास एनएच 327ई को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को सड़क दुर्घटना बताकर लीपापोती कर रही है और अपराधियों को बचा रही है. करीब तीन घंटे तक चले सड़क जाम के कारण पिपरा-सुपौल मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम के दौरान वहां से गुजर रहे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. उन्होंने पीड़ित परिवार को दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया तथा मृतक की मां बिंदुला देवी को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी. गौरतलब है कि 15 अप्रैल को पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड नंगर 04 निवासी किशोर सादा के पुत्र अंकुश कुमार करण के साथ एक संदिग्ध घटना घटी थी. गंभीर रूप से घायल अंकुश की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने 16 अप्रैल को उसकी हत्या की आशंका जताते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था, जिसे स्थानीय मुखिया सुभाष यादव और थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने समझाकर हटवाया था. ग्रामीणों का आरोप है कि अंकुश जिस म्यूजिक स्टूडियो में काम करता था, उसके संचालक द्वारा उसे लगातार धमकाया जा रहा था. मृतक के परिजन स्टूडियो संचालक पर हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मृतक की मां बिंदुला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. लोगों ने प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन