ePaper

पटना में गांधी मैदान के पास खड़ी कार में अचानक लगी आग, टला बड़ा हादसा

Updated at : 25 Dec 2022 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में गांधी मैदान के पास खड़ी कार में अचानक लगी आग, टला बड़ा हादसा

पटना के गांधी मैदान में आयोजित सरस मेला घूमने आये एक व्यक्ति की कार में अचानक आग लग गयी. चंद मिनट में आंखों के सामने कार जलकर पूरी तरह से राख में बदल गयी. जिस दौरान यह हादसा हुआ उस दौरान घटनास्थल के आसपास काफी कर लगी हुई थी.

विज्ञापन

पटना: गांधी मैदान में खड़ी कार में रविवार की देर रात अचानक आग लग गयी. आग इतनी भीषण थी कि महज कुछ ही घंटों में कार पूरी तरह जलकर राख हो गयी. यह कार बाढ़ के अभिषेक कुमार की थी.

क्लच प्लेट से धुंआ निकलने के बाद लगी आग

अभिषेक ने बताया कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास से गांधी मैदान में सरस मेला देखने आया था. कार को अंदर पार्किंग में लगाकर चला गया. इसके बाद जब लौटा और कार को स्टार्ट किया, तो क्लच प्लेट से धुंआ निकलने लगा. जब तक कुछ समझ पाता, आग की लपटें निकलने लगीं. मैंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी.

लेकिन करीब एक घंटा बाद गांधी मैदान में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, जिसके कारण कार पूरी तरह जलकर राख हो गयी. अभिषेक ने बताया कि कार में आग लगने के थोड़ी देर बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बालू फेंक कर आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तबतक आग कार के आधे हिस्से को अपने कब्जे में ले चुका था.

अगल-बगल लगी थी बहुत सारी कार

जिस जगह कार में आग लगी, वहां अगल-बगल जब्त कई और कारें व बसें लगी थीं. आग की लपटों को देख लोग अपनी-अपनी बाइक व कार लेकर बाहर निकलने लगे. बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन