बिहार में 275 किमी लंबाई में स्टेट हाईवे का होगा निर्माण, 9 जिले के लोगों को मिलेगा फायदा

Updated at : 10 Oct 2022 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 275 किमी लंबाई में स्टेट हाईवे का होगा निर्माण, 9 जिले के लोगों को मिलेगा फायदा

बिहार में इन सभी सात एसएच बनने से नौ जिलों में लोगों को आवागमन की सुविधा का सीधा लाभ होगा. इनमें पश्चिम चंपारण, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, खगड़िया, सहरसा, नवादा, औरंगाबाद और बांका जिले शामिल हैं.

विज्ञापन

बिहार में 275 किमी लंबाई में करीब 2680 करोड़ रुपये की लागत से सात एसएच का 2024 तक निर्माण होगा. इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इन सड़कों के निर्माण के लिए एडीबी से ऋण की सहमति मिल चुकी है. कुछ एसएच के निर्माण के लिए टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जा रहा है, कुछ के लिए जमीन अधिग्रहण किया जा रहा और तीन एसएच का निर्माण शुरू भी हो चुका है.

  • बिहार में इन सभी सात एसएच बनने से नौ जिलों में लोगों को आवागमन की सुविधा का सीधा लाभ होगा. इनमें पश्चिम चंपारण, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, खगड़िया, सहरसा, नवादा, औरंगाबाद और बांका जिले शामिल हैं.

  • सूत्रों के अनुसार एसएच 105 का निर्माण पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया से नरकटियागंज तक करीब 317.25 करोड़ रुपये की लागत से करीब 35.70 किमी लंबाई में निर्माण होगा. इसके निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

  • वहीं, एसएच 98 का निर्माण कटिहार से बलरामपुर तक करीब 702.59 करोड़ रुपये की लागत से करीब 62.88 किमी लंबाई में होगा. इसके साथ ही एसएच-99 बायसी-बहादुरगंज-दीघल बैंक का निर्माण करीब 602.24 करोड़ रुपये की लागत से करीब 65.35 किमी लंबाई में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. इसका सीधा लाभ पूर्णिया और किशनगंज जिले के लोगों को होगा.

  • वहीं, एसएच-95 मानसी-सहरसा-हरदी-चौघारा सड़क का निर्माण खगड़िया और सहरसा जिले में करीब 670 करोड़ रुपये की लागत से करीब 28 किमी लंबाई में शुरू हो चुका है. इसके अलावा एसएच-103 मांझवे से गोविंदपुर सड़क का निर्माण नवादा जिले में करीब 211.69 किमी लंबाई में करीब 46 किमी की लंबाई में शुरू हुआ है.

  • वहीं ,एसएच-101 अंबा से मदनपुर तक औरंगाबाद जिले में करीब 184.91 करोड़ की लागत से करीब 32.47 किमी लंबाई में किये जाने की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही एसएच-85 अमरपुर बाइपास का निर्माण बांका जिले में करीब 4.35 किमी लंबाई में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन