कटिहार में रफ्तार का कहर, जुगाड़ गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर में दो की मौत

बिहार के कटिहार में रफ्तार का कहर बरपा है. मंगलवार को जुगाड़ गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर हुई है. इस हादसे में दो युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है
कटिहार. बिहार के कटिहार में रफ्तार का कहर बरपा है. मंगलवार को जुगाड़ गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर हुई है. इस हादसे में दो युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
जानकारी के अनुसार जिले के फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी चौक का हैं. जहां एक बार फिर रफ्तार के कहर ने दो जिन्दगी लील ली. जुगाड़ गाड़ी और बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों में एक की शिनाख्त पूर्णिया जिले के टीकापट्टी इलाके के रहने वाले मनोज साह के रूप में की गई है, जबकि दूसरा भी उसी इलाके का रहने वाला बताया जाता है. जबकि तीसरा बाइक चला रहा युवक स्थानीय दरमाही के रहने वाले के रूप में हुई है.
बताया जाता हैं कि मनोज अपने दो अन्य नजदीकियों के साथ अपने ससुराल से बाइक पर सवार होकर टीकापट्टी लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी से सीधी भिड़ंत हो गई. जिसमें मौके पर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने कहा कि गोपालपट्टा चौक के पास जुगाड़ गाड़ी और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, जबकि एक की हालत गंभीर है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की अनुसंधान शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




