ePaper

शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर पटना में ट्रैफिक की खास व्यवस्था, निकलने से पहले देखें रूट चार्ट

Updated at : 12 Jan 2024 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर पटना में ट्रैफिक की खास व्यवस्था, निकलने से पहले देखें रूट चार्ट

करीब 50 मजिस्ट्रेट और 500 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती गांधी मैदान व आसपास के इलाकों में की गयी है. साथ ही कार्यक्रम के दौरान कोई भी व्यावसायिक वाहन गांधी मैदान की ओर न जायें, उसे रोकने व डायवर्ट करने के लिए जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जायेगी.

विज्ञापन

पटना. 13 जनवरी को गांधी मैदान पटना में शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस दौरान गांधी मैदान व उसके आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किये गये हैं. करीब 50 मजिस्ट्रेट और 500 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती गांधी मैदान व आसपास के इलाकों में की गयी है. साथ ही कार्यक्रम के दौरान कोई भी व्यावसायिक वाहन गांधी मैदान की ओर न जायें, उसे रोकने व डायवर्ट करने के लिए जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जायेगी.

सुबह छह बजे से तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी

सारे पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को छह बजे सुबह से अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात होने के निर्देश दिये गये हैं. गांधी मैदान गेट नंबर एक से केवल मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व मंत्रीगण के वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा. कार्यक्रम में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के सभी वाहन गांधी मैदान के गेट नंबर आठ व दस से गांधी मैदान के अंदर प्रवेश कर निर्धारित स्थल पर पार्क होंगे. गांधी मैदान जाने वाले वाहनों के लिए 13 जनवरी की सुबह से कार्यक्रम समाप्ति तक यह रहेगी व्यवस्था.

पटना का 13 जनवरी का रूट चार्ट

  • -ठाकुरबाड़ी मोड़ से गांधी मैदान आने वाले व्यावसायिक वाहन ऑटो व इ-रिक्शा को ठाकुरबाड़ी मोड़ से नाला रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • -बेली रोड से गांधी मैदान आने वाले तमाम तरह के व्यावसायिक वाहनों को गोलघर तिराहा से बुद्धमार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • – गांधी मैदान की ओर जाने वाले टेंपो, इ-रिक्शा व अन्य व्यावसायिक वाहनों को आयुक्त कार्यालय के सामने से जेपी गंगा पथ की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • -पुलिस लाइन तिराहा से गांधी मैदान की ओर आने वाले तमाम व्यावसायिक वाहनों को वहां से ही वापस राजापुर पुल की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • -राजापुर पुल से गांधी मैदान आने वाले तमाम व्यावसायिक वाहनों को वापस भेज दिया जायेगा.

  • -भट्टाचार्या चौराहा से गांधी मैदान की ओर आने वाले तमाम व्यावसायिक वाहनों को नाला रोड व पीरमुहानी की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • -डाकबंला चौराहा से गांधी मैदान की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों, टेंपो, इ-रिक्शा आदि को भट्टाचार्या चौराहा की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • -एसपी वर्मा रोड दक्षिण से गांधी मैदान की ओर आने वाले तमाम व्यावसायिक वाहनों को भट्टाचार्या चौराहा की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • -मीठापुर न्यू बाइपास मोड़ से करबिगहिया की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा.

  • -90 फुट रोड से पुरानी बाइपास में आने वाले व्यावसायिक वाहनों को जीरोमाइल की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • -धनुकी मोड़ ऊपर से पुरानी बाइपास में व्यावसायिक वाहनों को जीरो माइल की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • -पहाड़ी मोड़ से अगमकुआं आरओबी की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों को जीरो माइल व न्यू बाइपास की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • -अगमकुआं आरओबी ऊपर से पुरानी बाइपास में आने वाले व्यावसायिक वाहनों को पटना साहिब स्टेशन की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • -चितकोहरा गोलंबर दक्षिण से हार्डिंग रोड में आने वाले व्यावसायिक वाहनों को गर्दनीबाग व अनिसाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

  • -अनिसाबाद गोलंबर से चितकोहरा की ओर आने वाल तमाम तरह के व्यावसायिक वाहनों को बेऊर की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

Also Read: साल के पहले दिन ही पटना में लगा भीषण जाम, मरीन ड्राइव से राजीवनगर तक घंटों फंसे रहे लोग

भारी वाहनों के लिए रहेगी यह व्यवस्था

  • -13 नवंबर को चार बजे सुबह से दो बजे दिन की अवधि में बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, मसौढ़ी, दनियावां से पटना की ओर आने वाले ट्रकों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

  • -तीन बजे सुबह से दो बजे दिन तक की अवधि में पटना के सीमावर्ती जिलों नालंदा, हाजीपुर, भोजपुर, सारण, अरवल, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय आदि जिला से पटना की ओर आने वाले ट्रकों के परिचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

  • -2.30 बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों की बसों को गांधी मैदान के अंदर पार्किंग की अनुमति नहीं दी गयी है. इस अवधि के बाद आने वाले बसों को गांधी मैदान गेट नंबर दस पर अभ्यर्थियों को उतार कर जेपी गंगा पथ पर भेज दिया जायेगा.

यहां नहीं लगाना है वाहन

-गांधी मैदान के चारों ओर किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं होगी. साथ ही ठेला, खोमचा व अन्य तरह का अतिक्रमण नहीं करना है. सड़क पर किसी प्रकार की दुकान नहीं लगना है.

इमरजेंसी रूट

-13 जनवरी को पीएमसीएच जाने का रूट:- गांधी मैदान गेट नंबर पांच से चिल्ड्रेन पार्क जिलाधिकारी आवास से आयुक्त कार्यालय के सामने मोड़ से दाहिने जेपी गंगा पथ से पीएमसीएच तक होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन