पटना से इन जिलों के लिए चलेगी स्पेशल सुविधा युक्त बस, यात्रियों को होगी बड़ी सहूलियत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2022 9:34 PM
पटना से नरकटियांगज के लिए जल्द ही स्पेशल सुविधा युक्त बस सेवा शुरू होगी, जो मुजफ्फरपुर होकर जायेगी. इससे दोनों ओर के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. इसके अलावे जल्द ही समस्तीपुर के लिए भी बस सेवा शुरुआत की होगी. इस दिशा में परमिट के लिए कार्रवाई चल रही है.
मुजफ्फरपुर/पटना: पटना से नरकटियांगज के लिए जल्द ही स्पेशल सुविधा युक्त बस सेवा शुरू होगी, जो मुजफ्फरपुर होकर जायेगी. इससे दोनों ओर के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. यह बस नरकटियागंज से खुलेगी और मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, वैशाली होते हुए पटना जायेगी.
इस स्पेशल बस का ठहराव मुजफ्फरपुर बीएसआरटीसी के स्टैंड में भी होगा. अभी एक अप व एक डाउन बस सेवा शुरू होगी. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इस सेवा का विस्तार किया जायेगा. इधर, बीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि यह बस सेवा शीघ्र ही शुरू होगी.
इसके अलावा जल्द ही समस्तीपुर के लिए भी बस सेवा शुरुआत की होगी. इस दिशा में परमिट के लिए कार्रवाई चल रही है. हाल के दिनों में बीएसआरटीसी द्वारा नये रूट पर सेवाओं के विस्तार को लेकर कार्रवाई चल रही है. अभी पटना, दरभंगा, मधुबनी, भेजा, छपरा, टाटा, लखनऊ आदि के लिए बसों का परिचालन हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










