फाइल- 15- 84 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 5:04 PM
84 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
राजपुर. थाना क्षेत्र के कोचाढ़ी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 84 बोतल शराब को बरामद किया है. शराब तस्कर झबर राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्कर झबर राय पिता राम आशीष राय पिछले कई महीनों से उत्तर प्रदेश से शराब लाकर चोरी छिपे बेंच रहा था. जिसकी गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी की गठित टीम ने गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान इसके घर के बगल में रखे गए पुआल की ढेर के नीचे बने गड्ढे से इसे बरामद किया गया है. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चोरी छुपे मिल रही शराब से युवा पीढ़ी के लोग नशे की गिरफ्त में आ रहे थे. जिसको लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. एसपी के निर्देश के आलोक में अपराध नियंत्रण को लेकर शराब माफियाओं के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. अगले दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










