मुजफ्फरपुर शहर में बने छह नये कंटेनमेंट जोन, 16 जगहों से कंटेनमेंट जोन हटा भी

मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र के चार इलाकों में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर वहां कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है. मिठनपुरा के खादी भंडार, काजीमोहम्मदपुर के पंखा टोली, फरदो गोला व कौशल्या अपार्टमेंट के पास सहित साहेबगंज के प्रतापपट्टी और फूल सकरा में भी नया कंटेनमेंट जोन बनाया गया है.
मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र के चार इलाकों में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर वहां कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है. मिठनपुरा के खादी भंडार, काजीमोहम्मदपुर के पंखा टोली, फरदो गोला व कौशल्या अपार्टमेंट के पास सहित साहेबगंज के प्रतापपट्टी और फूल सकरा में भी नया कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. वहीं, गुरुवार को जिले में 16 जगहों से कंटेनमेंट जोन को हटाया है. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार ने अनुमंडल अधिकारी को इस बावत प्रस्ताव भेजकर सूचित किया है कि जिले के छह स्थानों पर हाल के दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इन मरीजों के संपर्क में आने से कई लोग संक्रमण की चपेट में आये हैं. इस कारण इन इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाया जायें. एसीएमओ के अनुरोध पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ पूर्वी और पश्चिमी ने संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी को कंटेनमेंट जोन को लेकर लगाये गये बांस-बल्ला को हटाने का निर्देश दिया.
जिले में गुरुवार को 104 लोग कोरेाना पॉजिटिव मिले हैं. जिला प्रशासन ने आंकड़ा जारी कर बताया कि 6551 सैंपल की जांच की गयी है. जिनमें 104 लोग संक्रमित मिले. जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 62 सौ के आसपास हो गयी है. अब तक 41 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. 97 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 863 अभी भी एक्टिव केस हैं.
मीनापुर. सीएचसी में गुरुवार को 320 लोगों की जांच में एक महिला सहित दो लोग कोरोना संक्रमित मिले. यह जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक दिलीप कुमार व लैब टेक्नीशियन कमल किशोर ने दी. इधर मनियारी के मोहम्मदपुर मोबारक पंचायत में मुखिया सारिका देवी व संजय पासवान के सहयोग से गुरुवार को पंचायत सरकार व उर्दू मध्य विद्यालय में कोरोना जांच शिविर लगाया गया. दोनों जगहों पर 250 लोगों की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला. वहीं सकरा रेफरल अस्पताल में गुरुवार को 368 लोगों की जांच में तीन संक्रमित पाये गये. यह जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार ने दी.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




